Site icon Monday Morning News Network

भाजपा सरकार गरीबो, महिलाओं, मजदूरों, पढ़े लिखे युवाओ का मजाक बना रही है- सीता राणा

धनबाद। बीते 13 फरवरी 2019 को धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटि की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने पश्चिम टुंडी के रामपुर रोड में आयोजित कार्यक्रम में पश्चिम टुंडी प्रखंड अध्यक्ष पद पर मुन्नी खातुन और बूथ संख्या 42 का बूथ अध्यक्ष रशीदा खातुन को मनोनीत किया व माला पहनाकर शुभकामना दी और महिला कांग्रेस व राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए घर घर कांग्रेस के विचारधारा को पहुंचाने का काम करे।
महिला कांग्रेस द्वारा महुआडाबर , महाराजगंज, रामपुर में चौपाल का आयोजन किया। जिसमें जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबो, महिलाओं, मजदूरों, पढ़े लिखे युवाओ का मजाक बना रही है। योजनाओं का लाभ बिचौलिए कमीशन ले कर दे रहे जो गरीब कमीशन देने से लाचार हैं उनको योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है। भाजपा सरकार राफेल मामले में चोरी की पर मानने को तैयार नही है। चोर बोले जोर से वाली कहावत चरितार्थ कर रही मोदी सरकार। महिलाओं युवाओं की उपेक्षा और तिरस्कार भाजपा को 2019 में माकूल जबाव मिलेगा।

मौके पर समीरन बीबी, मालती महतो, आइसा खातुन, नसीमा खातुन, रीता सिंह, अंजू शर्मा, कुसमी देवी, मालती देवी, शाहीना बानो, हुस्ना बानो, रेशमा परवीन, मरियम बीबी आदि मौजूद थी।

Last updated: फ़रवरी 14th, 2019 by Pappu Ahmad