धनबाद के साइबर डी एस पी सुमित लकड़ा का रांची गोला मार्ग पर हुआ एक्सीडेंट गंभीर रूप से घायल डी एस पी को अस्पताल में भर्ती कराया गया
धनबाद के डीएसपी सुमित लकड़ा का रांची में हुआ एक्सीडेंट
कार और बाइक के बीच में हुई जोरदार टक्कर में धनबाद के साइबर डीएसपी गंभीर रूप से घायल,बाइक से रांची से धनबाद आ रहे थे,
धनबाद, रांची रामगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत गोला-चारु मार्ग पर शुक्रवार की सुबह राँची निवासी धनबाद साइबर डीएसपी सुमित लकड़ा की बाइक को कार ने मारी जोरदार टक्कर,जिससे की डीएसपी सुमित लकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार साइबर डीएसपी की बाइक और कार में सीधी टक्कर हो गई थी,यह घटना गोला-चारु पथ के बेयांग गांव के समीप शुक्रवार को सुबह हुई है।घटना के बाद स्थानीय लोग ने पुलिस को सूचना दी।उसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची जबकि डीएसपी का इलाज राँची के मेदान्ता अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि साइबर डीएसपी सुमित लकड़ा की बाइक को मारुति सुजुकी कार संख्या जेएच0 9 एएच 5955 ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक दो हिस्सों में बंट गया और कार की परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक पर सवार साइबर डीएसपी सुमित लकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दोनों हाथ और दोनों पैर में गंभीर चोटें आई। टक्कर के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया वहीँ कई पुलिस के बड़े पदा अधिकारी अस्पताल पहुंच गए हैँ
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View