Site icon Monday Morning News Network

धनबाद के जोड़ाफाटक रोड स्तिथ आशीर्वाद टावर में आग लगने से 14 लोगों की हुई मृत्यु कई हुए घायल धनबाद उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने खुद संभाला मोर्चा

लगता हैँ धनबाद को किसी की नजर लग गई हैँ विगत दो दिन पहले ही एक ऐसी ही घटना में 5 लोगों की असमय मिर्त्यु हो गई थी और आज आज शाम बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के जोड़ाफाटक रोड स्थित आशीर्वाद टावर के द्वितीय तल में आग लग जाने के कारण 14 लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई है जबकि कई लोग घायल बताये जा रहे हैँ,अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी, पुलिसकर्मी एवं स्थानीय लोगों की सहायता से युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन का कार्य किया गया।
उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा पूरे राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की जा रही है।घटना में घायल लोगों का इलाज चल रहा है। अपार्टमेंट में मौजूद अन्य लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया हैँ, जबकि सूत्रों के अनुसार कितने लोग घायल हैँ इसकी सटीक जानकारी अभी आनी बाकी हैँ किन्तु मृतकों में 10 महिलाएं,3 बच्चे और 1 पुरुष की जानकारी प्राप्त हो रही हैँ वहीँ धनबाद की पूरी प्रशासन की टीम युद्धस्तर पर कार्य कर रही हैँ

Last updated: जनवरी 31st, 2023 by Arun Kumar