Site icon Monday Morning News Network

धनबाद के गोविन्दपुर में तीन राज्यों में प्रचंड ऐतिहासिक जीत पर भाजपा के कार्यकर्त्ताओ ने जमकर जश्न मनाया

धनबाद के गोविन्दपुर में तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत की ख़ुशी में आज भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर पूर्वी मंडल के द्वारा रतनपुर चौक पर मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह के नेतृत्व में उल्लास पूर्वक जीत का जश्न मनाया गया! जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड भाजपा नेता प्रतिपक्ष सह चंदनक्यारी विधायक आदरणीय अमर कुमार बाउरी शामिल हुए सुबोध सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर पूर्वी मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा विधायक अमरकुमार बाउरी को अंग वस्त्र देकर व बुके देकर जोरदार तरीके से स्वागत किया गया साथ ही उपस्थित आम जनमानस के बीच मिठाइयों का भी वितरण किया गया पटाखे फोड़े गए गाजे बाजे के साथ जीत की खुशियां मनाई गई ! इस अप्रत्याशित जीत की खुशी में मुख्य रूप से भाजपा के कई कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए जिसमें डब्लू बावरी ,नंदलाल अग्रवाल ,मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, गोपाल अग्रवाल व अवधेश कुमार ,सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं आम जनमानस उपस्थित रहे!

संवाददाता – अवधेश कुमार

Last updated: दिसम्बर 3rd, 2023 by Arun Kumar