Site icon Monday Morning News Network

धनबाद, झरिया के जोड़ापोखर में बी सी सी एल प्रबंधन के खिलाफ जनता मजदूर संघ बच्चा गुट एवं भाजपा समर्थकों ने एक साथ बिगुल फूंका

धनबाद, झरिया के जोड़ापोखर में जनहित मुद्दों को लेकर जनता मजदूर संघ बच्चा गुट समर्थकों की ओर से साउथ तिसरा रेलवे गेट के समीप सड़क जाम कर की जा रही आंदोलन आज दुसरे दिन छत्तीस घंटे बाद संघ के संगठन सचिव हर्ष सिंह एवं एंटीएसटी परियोजना के पीओ एसके सिन्हा के बीच मोबाइल पर सकारात्मक वार्ता होने के बाद संघ का आंदोलन स्वतः समाप्त हो गया हैं। उक्त जानकारी बच्चा सिंह गुट के नेता रामबाबू सिंह ने दिया हैं। वहीँ बच्चा सिंह गुट का आंदोलन समाप्त होते ही जनता मजदूर संघ और भाजपा समर्थकों का आज से ग्रामीणों की समस्या को लेकर शुरू की गई सड़क जाम व आंदोलन भी प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद समाप्त हो गया हैं । दोनों गुटों के आंदोलन के चलते पुरे लोदना क्षेत्र के कोयले की ट्रांसपोर्टिंग ठप हो गयी हैं।जिससे कंपनी को भारी नुकशान का सामना करना पड़ा हैं।जबकि बी सी सी एल प्रबंधन ने इस आंदोलन की समाप्ति के बाद राहत की सांस ली हैँ,

संवाददाता, मो. शमीम हुसैन की रिपोर्ट,

Last updated: जुलाई 5th, 2023 by Arun Kumar