धनबाद,—-झरिया के चाँदमारी लोडिंग पॉइंट पर चली गोली और बम पूरा ईलाका पुलिस छावनी में हुआ तब्दील,
आज सुबह चांदमारी लोडिंग पॉइंट पर ताबड़तोड़ फायरिंग और बमबाजी की घटना हुई हैँ और साथ ही साथ पत्थरबाजी भी हुई। वहीँ इस घटना में लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है। जबकि प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से चांदमारी लोडिंग पॉइंट पर विवाद चल रहा था। और यही विवाद आज हिंसक रूप ले लिया वहीँ तत्काल इसकी सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी गई। उसके बाद आधा दर्जन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।वहीँ स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई हैँ है। चांदमारी लोडिंग पॉइंट पर रघुकुल के समर्थक भी हैं तो सिंह मैंशन के समर्थक भी है।क्यों और कैसे यह घटना घटी हैँ पुलिस अपने स्तर से अनुसन्धान में जुट गई हैँ जबकि लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुटी हुई हैँ वहीँ पुलिस प्रशासन भी लगातार स्तिथि पर नजर बनाये हुए हैँ,
संवाददाता, श्रीकांत कुमार की रिपोर्ट,