धनबाद,कोयलांचल पत्रकार संघ के शालीमार स्थित केन्द्रीय कार्यालय में आगामी होने वाले सांगठनिक चुनाव को लेकर एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मुख्तार अहमद तथा संचालन महामंत्री राहुल मिश्रा ने किया। उक्त बैठक में संघ का सांगठनिक चुनाव 26 फरवरी को सर्वसम्मति से कराने का निर्णय लिया गया। चुनाव को पारदर्शिता ढंग से सम्पन्न कराने के लिए चुनाव प्रभारी अंजन सिन्हा तथा चुनाव पर्यवेक्षक नागेश्वर पासवान व आशीष कुमार घोष का चयन किया गया।
आठ पदों के लिए किया जाएगा चुनाव
कोयलांचल पत्रकार संघ में कुल आठ पदों के लिए चुनाव किये जायेंगे, जिसमें संरक्षक, अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष तथा अनुशासन समिति का अध्यक्ष पद का चुनाव किया जाना है। चुनाव में कोई भी सदस्य उम्मीदवार हो सकते है। चुनाव बैलेट पेपर से गुप्त मतदान के जरिये किया जाएगा। इस दौरान संघ के संचालित कमिटी को भंग कर दिया गया, जिसे चुनाव पश्चात नई कमिटी का गठन किया जाएगा।
चुनाव से संबंधित तिथि
नामांकन – 02 फरवरी से 04 फरवरी 2023
नाम वापसी – 05 फरवरी 2023
नामांकन स्कूटनी – 05 फरवरी 2023
वोटर लिस्ट प्रकाशित – 10 फरवरी 2023
मतदान – 26 फरवरी 2023
मतगणना – 26 फरवरी 2023
की तिथि तय की गई है।
तीन माह पूर्व से चलाई जा रही थी सदस्यता अभियान
चुनाव को लेकर तीन माह पूर्व से पत्रकारो को संघ में जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा था। इस अभियान के लिए कई क्षेत्रिय पत्रकारो को सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया गया था।
वहीँ इस बैठक में कोयलाँचल पत्रकार संघ के कई पत्रकार मौजूद थे