Site icon Monday Morning News Network

दुर्गापुर के एक घर में बांध कर रखते थे इस बच्ची को पुलिस ने छुड़ाया

घर में चेन से बंधी बच्ची

घर में चेन से बंधी बच्ची

दुर्गापुरः रविवार की सुबह को दुर्गापुर थाना अंतर्गत अआमराई ग्राम के पूर्वी क्षेत्र की रहने वाली नेहा नोनिया(10) को परिवार के लोगों ने गाय घर में चेन से बांधकर रखा था।

बच्ची की रोती हुई आवाज सुनकर पास गयी महिला

रविवार की सुबह एक महिला फूल तोड़ने के लिए गई थी उस समय नेहा की रोती हुई आवाज सुनी और देखा कि नेहा को चेन से बांधकर रखा गया है । उस महिला ने इस घटना को लोगों को बताया। स्थानीय लोग घटना की सूचना पाकर घर पर गए परन्तु लोगों को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था कुछ महिलाओं ने जोर जबरदस्ती दरवाजा खोलकर अंदर घुसी तो जाकर देखा कि नेहा चेन से बंधी हुई है और रो रही है।

पुलिस को सूचना दी गयी

इसके बाद महिलाओं ने ही दुर्गापुर थाना की पुलिस को सूचना दी घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर नेहा को चेन से खोलकर उसे थाने ले आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान महेन्द्र नोनिया और मालती नोनिया का है। दोनों ही झांझरा कोलियरी में काम करते हैं। उनके चार बेटे हैं और घर में बहुएं भी हैं।

अपनी बच्ची नहीं है नेहा

पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार  मालती नोनिया को नेहा कहीं मिली थी जिसको वे अपने घर ले आयी और पालन-पोषण कर उसे बड़ा किया।उसके बाद से ही नेहा उनके घर बड़ी हो रही है ।

जुल्म होता है नेहा पर

पड़ोसियों का कहना है कि नेहा पर जुल्म की जाती है मारपीट की जाती है और उसे चेन से बांधकर रखा जाता है।

घर पर चेन से बंधी मिली नेहा 

 

पहले दिखायी मानवता तो अब हैवानियत क्यों ?

बच्ची उन्हें कहाँ मिली इस विषय में कोई जानकारी नहीं मिली है। फिर भी एक गैर बच्ची को पाल-पोषकर उन्होंने बड़ा किया यह एक मानवता की मिशाल है। फिर ऐसा क्या है कि बच्ची को चेन से बांधकर रखना पड़ रहा है। उसके साथ मार-पीट की जा रही है। इस विषय पर अभी तक विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है।

पुलिस घटना की जांच कर रही है मगर चेन में बंधे नेहा को देख लोगों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है

Last updated: अक्टूबर 30th, 2017 by Durgapur Correspondent