Site icon Monday Morning News Network

फिर बनेगी एनडीए की सरकार और पीएम होंगे नरेंद्र मोदी – दुबे

देश में एक बार फिर एनडीए की सरकार और मोदी जी प्रधानमंत्री बनेगे। बंगाल की जनता भी अपने यहाँ से 22 सांसद चुनकर भाजपा को देगी। सबका साथ सबका विकास का नारा बुलंद होगा। एक निजी कार्यक्रम में आये उत्तर प्रदेश, बलिया के भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने उक्त बातें कही।

उन्होंने बंगाल सरकार पर तानाशाही राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में राज्य सरकार ने सभी हदे पार कर दिया। लोकतंत्र को समाप्त कर दिया। जब सरकार को अपनी जनता पर इतनी पकड़ है और विकास की कार्य हुए है तो सही ढंग से वोट क्यों नहीं करने देती है। भाजपा की बढ़ती लोकप्रयिता से डर कर भाजपा कर्मियों में भय का माहौल बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जो भी गठबंधन बने देश की जनता मोदी के साथ है और हमलोग देश को मजबूर नहीं मजबूत सरकार देगे। तीन राज्यो में हार क्या हुआ, विरोधी दलो की मानो लाटरी लग गयी और दीदी को भी दिल्ली दिखाई देने लगी है। लेकिन देश की जनता सब जानती है और लोकसभा के चुनाव में अपना साथ भाजपा को देगी और फिर बनेगी एनडीए की सरकार।

Last updated: जनवरी 31st, 2019 by Pandaweshwar Correspondent