Site icon Monday Morning News Network

डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्यारोपी विधायक संजीव को भेजा गया रांची, मानसिक स्वास्थ्य की होगी जाँच

धनबाद : पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामला में धनबाद जेल में बंद झरिया से भाजपा विधायक संजीव सिंह को आज राँची रिनपास भेजा गया।कड़ी पुलिस सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ी से विधायक को रांची ले जाया जा रहा है।आज ही रिनपास के चिकित्सक संजीव की चिकत्सीय जाँच करेंगे।

कोर्ट के आदेश पर भेजे गए हैं कांके

धनबाद के डॉक्टरों ने कुछ विशेष टेस्ट के लिए रांची जाने की सलाह दी थी। बताया जाता है कि मेमोरी लॉस बीमारी एमनेशिया से विधायक संजीव सिंह ग्रसित है । धनबाद कोर्ट ने रांची भेजने की स्वीकृति दी उसके बाद जिला प्रशासन और जेल प्रशासन ने रांची भेजने की व्यवस्था की।

वे पिछले 11अप्रैल 2017 से जेल में बंद है। संजीव सिंह 21 मार्च 2017 को पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या हुई थी । पुलिस ने साजिशकर्ता के रूप में संजीव की पहचान करते हुए गिरफ्तार किया था।

Last updated: जनवरी 7th, 2019 by Pappu Ahmad