Site icon Monday Morning News Network

वंदे भारत एक्सप्रेस और मधुपुर राँची इंटरसिटी ट्रेन का बरही स्टेशन में ठहराव को लेकर मांग तेज, भाजपा आया आगे

रेलवे स्टेशन परिसर बरही में भाजपा के बैनर तले वंदे भारत एक्सप्रेस और मधुपुर राँची इंटरसिटी ट्रेन का बरही स्टेशन में ठहराव हेतु भाजपा का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई संयुक्त रूप से ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, मुन्ना यादव, एसी मोर्चा अध्यक्ष नागेश्वर रजक, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रितेश केशरी ने किया। धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि ऐसी सूचनाएं मिली है कि मधुपुर से राँची तक इंटरसिटी ट्रेन का परिचालन होना है और ऐसी खबरें वाइरल हो रही है कि बरही में इस ट्रेन का ठहराव नही है। कहा इस ट्रेन के परिचालन की औपचारिक घोषणा के बाद अगर ट्रेन का ठहराव बरही स्टेशन में नही हुआ तो हम सभी भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन को विवश होंगे। कहा हम स्थानीय सांसद श्री जयंत सिन्हा के माध्यम से केंद्रीय मंत्री से ट्रेन ठहराव की मांग करेंगे। कहा बरही औधोगिक क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहा है। ऐसे में ट्रेनों के नियमित परिचालन बरही, पदमा, बरकठा, चौपारण आदि प्रखण्ड के लोगों को लाभ मिलेगा। पेंशर समाज के अध्यक्ष इशो सिंह ने कहा की भाजपा के जनहित माँगो को हम समर्थन करते है और आंदोलन में कंधे से कंधे मिलाकर चलेंगे।
प्रीति गुप्ता ने कहा की जब ट्रेन बना है तो ट्रेन का ठहराव भी होगा। इस दौरान पूर्व विधायक के अगुवाई में रेलवे मंत्रालय के नाम एक मांग पत्र प्रबंधक को सौपा।
मौके पर मुख्यरूप भाजपा नेता मेवालाल केशरी, अरविंद प्रसाद, बिनोद यादव, ब्रह्मदेव यादव, मेवालाल केशरी, मीडिया प्रभारी सुषमा विश्वकर्मा, नीलम केशरी, मुखिया शमशेर आलम, कृष्णा गुप्ता, टेकलाल यादव, मुकेश याद , सचिन यादव, सीताराम यादव, दिलीप यादव, अशोक यादव, हरेंद्र गोप, विशाल यादव, दीपक यादव, विक्की सिंह, गौतम सिंह, युगल यादव, सहदेव यादव, मनोज राणा, विजय राणा, मिथलेश श्रीवास्तव, ब्रह्मदेव यादव, निषाद, धनवार मुखिया राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, राजकुमार यादव, पमपम यादव, उपमुखिया बालेश्वर यादव, रोहित यादव, राजकुमार केशरी, छोटू सिंह, पिंटू ठाकुर, सागर कुमार, मोनू यादव, रंजीत यादव, त्रिवेणी साहू, सुजीत यादव, नंद किशोर साव सहित सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

Last updated: अप्रैल 17th, 2023 by Aksar Ansari