Site icon Monday Morning News Network

गोमो में जदयू के मिलन समारोह में दीपनारायण सिंह ने दिखाया अपना दम खम

गोमो । टुंडी विधान सभा क्षेत्र के गोमो खेशमी विवाह मण्डप में हाल ही में जदयू में शामिल हुए। यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीपनारायण सिंह के द्वारा कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया था।

मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम रसूल बलियावी ने शिरकत की।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं का जत्था मोटरसाइकिल जुलूस के साथ तोपचाँची में रिसीव कर कार्यक्रम स्थल तक लेकर आए।

जदयू से टुण्डी विधानसभा क्षेत्र के प्रबल दावेदार दीपनारायण सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की जनता बेहाल है। आज जो जीते हुए सत्ता में है वह सरकारी व्यवस्था से मिलकर लूटखसोट में लगे हुए हैं। यह बीते पन्द्रह वर्षों से हो रहा है। उन्होंने कहा मैं किसी जाति की राजनीति नहीं करता मैं दबे कुचले लोगों के लिए काम करता हूँ। मैं गरीबों का आशियाना उजड़ते नहीं देख सकता हूँ।

मुख्य अतिथि गुलाम रसूल बलियावी ने अपने संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि झारखंड के मालिक को नौकर बना रखा गया है। और जो झारखंड में नौकरी कर रहे थे। उसे मालिक बना दिया गया है। गाँव में पत्ता चुनने वाले के हाथों में कलम होगा बोरियों में कोयला चुनने वाले के हाथों में कलम होगा तभी झारखंड के किसानों का बेटा सीओ बीडीओ बनकर राज्य चलाएगें तभी झारखंड का सपना साकार होगा। मगर झारखंड को नितिश कुमार जैसा अगुआ नहीं मिला। नितिश का एक ही नारा था न्याय के साथ विकास, सभी समुदायों के साथ इंसाफ।

नितिश कुमार जैसे नेता मिल जाए तो बाघ बकरी एक ही घाट पर पानी पीएगें। सारी खनीज संपदा झारखंड के पास है मगर यहाँ की लोगों की सुरत नहीं बदली। भारत की डीएनए में सांप्रदायिकता नहीं ,नफरत नहीं है इस सरजमीं में प्यार बसता है। मुसलमान गुनाहगार हो सकता है मगर भारत का गद्दार नहीं हो सकता है।

झारखंड में भी नीतिश कुमार का शासन होना चाहिए । नितिश की सरपरस्ती में ही झारखंड का पूर्ण विकास हो सकता है। कार्यक्रम में स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष पिन्टू सिंह के द्वारा दिया गया। उन्होंने दीपनारायण सिंह को युवा सम्राट की उपाधि देते हुए टुण्डी का मसीहा बताया। राजू सिंह ने कहा कि अगर जदयू की सरकार झारखंड में बनती है तो बिहार की तरह पूर्ण शराब बंदी और दहेज प्रथा पर पूर्ण प्रतिबंध होगा।

फरीद अंसारी ने कहा फिल्म की पोस्टर की तरह झारखंड का विकास पोस्टर पर नजर आता है। साथ ही सुभाष राय, हाजी हुसैन आरके मण्डल, गीता देवी उचित महतो ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरज सिंह, जितेन्द्र पाण्डेय, कमलेश मण्डल, सुजीत ठाकुर, अजमत अंसारी, दीपक महतो, किशोर सिंह, मोहम्मद अकरम, महेन्द्र दास, आलम बाबू , युनुस अंसारी , बबलू अंसारी , हफीज अंसारी , सचिन मण्डल, रंजीत मण्डल, नुनुलाल साव, प्रकाश मण्डल, नसीम, हुसैन, विनोद सिंह, बिंदू देवी, गोपाल गोप सहित हजारों लोग मौजूद थे।

Last updated: नवम्बर 14th, 2021 by Nazruddin Ansari