Site icon Monday Morning News Network

55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की मौत, परिजनों ने बताया कोरोना काल में आर्थिक तंगी के कारण कर ली खुदकुशी

धनबाद। निरसा के कुमारधुबी ओपी अंतर्गत धान कूड़ा बस्ती में किराये के मकान में एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव उसके घर में मिला । मृतक व्यक्ति का नाम अशोक सिंह बताया जा रहा है। वह एमबीई कंपनी में ठेकेदारी करता था। आस-पास के लोगों ने बताया कोरोना काल से ही उसका कामकाज ठप था। इसके चलते वह डिप्रेशन में आ गया था।

मृतक की बेटी ने बताया कि कोरोना काल में कामकाज ठप होने से घर की माली हालत खराब हो गई थी। खाने के लाले पड़ गए थे। उसके पिता डिप्रेशन में थे। जबकि भाई सुमित और अमित कम उम्र में ही पेट के भूख मिटाने के लिए काम पर लगना पड़ा था। इस बीच यह घटना हो गई। सूचना पर बुधवार देर रात कुमारधुबी पुलिस मौके पर पहुँची। ना जाने क्या हो गया

बता दें कि मृतक अशोक सिंह के दो बेटा एवं तीन बेटी हैं। पत्नी का अरसे पहले निधन हो गया था। अशोक ने तीनों बेटी का विवाह कर दिया था, जबकि दोनों बेटे छोटे हैं। मृतक के बड़े बेटे सुमित कुमार ने बताया कि छोटा भाई काम पर गया था और हम बाजार सब्जी लाने गए थे। जब घर आए तो देखा पापा ने खुदकुशी कर ली थी। इससे पहले दोपहर तक वे ठीकठाक थे। शाम को अचानक ना जाने क्या हो गया। घटने के बाद से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Last updated: अप्रैल 8th, 2021 by Arun Kumar