पुण्यतिथि पर कॉमरेड विशेश्वर देव को दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व विधायक आनंद महतो ने कॉमरेड विशेश्वर देव को कुसमाटांड़ गुरुदास भवन में श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विशेश्वर देव पार्टी के सशक्त नेता थे। आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके आदर्श को भुलाया नहीं जा सकता है। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का काम पार्टी करेगी। भाजपा को आड़े हाथों ले कहा कि सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। कहा कि वर्तमान सरकार विकास के नाम पर जमीन अधिग्रहण कर पूंजीपतियों के पास बेचने का काम कर रही है।
इसके शासनकाल में गरीबों का कल्याण नहीं हो सकता। आने वाले दिनों में झारखंड से भाजपा का नामो निशान मिटा देंगे। इसके लिए झारखंड के चारों ओर विपक्ष के सिपाही कमर कसे हुए हैं। प्रखंड अध्यक्ष गणेश महतो ने कहा कि दिवंगत विशेश्वर देव को जितना नमन किया जाए कम है। उनके मार्गदर्शन पर पार्टी चलने का काम करती थी। वह एक अच्छे और सक्रिय नेता थे। उनके अधूरे सपने को पूरा करने का काम पार्टी करेगी।
इस अवसर पर प्रखंड सचिव सुनील महतो, काशी नाथ मंडल, शीतल दत्ता, मुखिया संतोष रवानी ,डॉ० जनार्दन एवं अन्य लोग थे।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View