चौपारण के ग्राम सांझा के जंगल में घनी झाड़ियों में एक अज्ञात महिला की संदिग्ध हालत में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार आसपास के लोगों की नजर अब इस अज्ञात शव पर पड़ी तो तत्काल इसकी सूचना चौपारण थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर को दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर चौपारण सामुदायिक अस्पताल भेजवाया। जहां से कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंत परीक्षण के लिए हजारीबाग भेज दिया गया। वही शव की पहचान नहीं हो पाई है। प्रशासन हर बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। पूछे जाने पर थाना प्रभारी संभू नंद ईश्वर ने बताया कि आसपास के लोगों से जानकारी ली जा रही है। जांच उपरांत ही कुछ बता पाना संभव है। फिलहाल कांड को लेकर चौपारण थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।
Last updated: अगस्त 19th, 2022 by