Site icon Monday Morning News Network

26 वर्षीय युवक की कुँए में मिली लाश, स्थानीय लोनों ने कहा पत्नी से चल रहा था विवाद

धनबादः जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र के कोचाकुल्ली के रहने वाले 26 वर्षीय शहदेव प्रसाद की कुआं में मिली लाश। स्थानीय लोनों ने कहा पत्नी से विवाद चल रहा था। लोगों ने कुआं से शव निकाला। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जाँच पड़ताल में जुटी है।

मृतक के पिता 66 वर्षीय कन्हाई प्रसाद ने पुलिस को बताया कि किसी बात को लेकर शहदेव का पत्नी से विवाद चल रहा था। विवाद के बाद पत्नी 25 जनवरी को मायके चली गई थी। 29 जनवरी से वह गायब था। शहदेव की गुमशुदगी की शिकायत थाना में दर्ज कराई गई थी। काफी खोजबीन की गई। लेकिन कहीं भी पता नहीं चला। सोमवार को बगल की एक महिला कुआं पर पानी भरने गई थी। जिसके बाद शहदेव का शव कुआं में देखा। महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

Last updated: फ़रवरी 1st, 2021 by Arun Kumar