चौपारण प्रखंड के दैहर पंचायत का मुखिया ब्रह्मदेव भुईयाँ ने झारखंड के श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय से मिलकर अपनी मांगों को लेकर आवेदन दिया। सबसे पहले मुखिया ब्राह्मदेव भुईयाँ एवं नागेंद्र कुशवाहा ने श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता बरही विधायक उमाशंकर अकेला उपायुक्त नैंसी सहाय को पुष्प गुच्छ देकर नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दिया। दैहर पंचायत के मुखिया अपने पंचायत को आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से समाजसेवी नागेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में लगातार प्रयास जारी हैं। मुखिया ब्रह्मदेव भुईयाँ एवं समाजसेवी नागेंद्र कुशवाहा ने श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय से मिलकर पंचायत की कई समस्याओं से अवगत कराते हुए इस सम्बंध में जानकारी देते हुए मुखिया ने कहा कि पंचायत में अनेक समस्या हैं, परन्तु बक्सा नहर से यमुना नहर का पानी लिफ्ट के माध्यम से पानी पहुंचाने की व्यवस्था किया जाए और दूसरी सबसे बड़ी समस्या देश की आजादी के बाद 1960 में मध्य विद्यालय बना और 2016 में उत्क्रमित उच्च विद्यालय दैहर मैं बना हैं। पंचायत में अट्ठारह गाँव दस हजार की जनसंख्या में मात्र एक विधायक हैं। परन्तु आज तक विद्यालय में एक भी विज्ञान, अंग्रेजी, गणित का शिक्षक उपलब्ध नही हैं। शिक्षको की व्यवस्था किया जाए। इस विद्यालय में ग्यारह कमरा हैं जिसमें चार कमरा जर्जर स्थिति में हैं कभी भी भवन टूट कर गिर सकता हैं, इस विद्यालय भवन की मरम्मत का कार्य किया जाए एवं चार कमरा नए कक्षा भवन का निर्माण हो एवं विद्यालय की चारदिवारी का निर्माण इत्यादि कराने की मांग शामिल हैं।
मंत्री एवं उपायुक्त से मिलकर दैहर मुखिया ने अपनी समस्याओं को रखा

Last updated: जनवरी 7th, 2023 by