Site icon Monday Morning News Network

दादपुर संकुल आजीविका महिला संगठन का वार्षिक आम सभा संपन्न

सोमवार को यवनपुर पंचायत भवन परिसर में दादपुर संकुल आजीविका महिला संगठन का वार्षिक आम सभा जेएसएलपीएस के चौपारण प्रखंड समन्वयक मुकेश करमाली की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन महिला संगठन की सुलेखा देवी ने किया।

कार्यक्रम में अतिथितिओ का स्वागत फूलमाला और परंपरागत तरीके से निर्मित सखुवा पेड़ का पत्ता का टोपी पहना कर किया गया। अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात संगठन की दीदी के द्वारा स्वागत गीत गाकर उपस्थित सभी अतिथि गण एवं उपस्थित महिला मंडल के दीदी गण का किया गया। प्रखंड समन्वयक मुकेश करमाली ने पूरा कार्यक्रम का ब्योरा पेश किया संगठन की अध्यक्षा गुडिया देवी ने अपने कार्यकाल तीन साल का उपलब्धि और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, विधायक प्रतिनिधि जानकी यादव, कॉंग्रेस अध्यक्ष विकास यादव, जिला पार्षद किरण कुमारी, मुखिया पिंकी कुमारी, खुशबू खातून मोहम्मद सफाउद्दीन, मुखिया प्रतिनिधि अरविंद सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य डब्लू अंसारी, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हेलाल ने अपनी-अपनी बातें रखी। कार्यक्रम में लगभग 50 लाख की परिसंपत्ति भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में डेहर, झापा, दादपुर, चयकला, यवनपुर, पंचायत के हजारों महिलायें उपस्थित थी।

Last updated: दिसम्बर 20th, 2021 by Aksar Ansari