Site icon Monday Morning News Network

झारखंड में भी देखने को मिल रहा चक्रवाती तूफान ‘यास’ अपना असर 

धनबाद । कोयलाञ्चल में चक्रवाती तूफान ‘यास’ अपना असर दिखने लगा है। इसका असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। धनबाद में बुधवार तड़के तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश हुई। बारिश कभी तेज तो कभी रिमझिम। बीच-बीच में थम भी जा रही है। आसमान में काले-काले बादल छाए हुए हैं। इससे माैसम साफ नहीं है। अंधेरा छाया हुआ है। धनबाद के पड़ोसी जिले बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा के साथ ही हजारीबाग, पाकुड़, कोडरमा, गोड्डा, देवघर, दुमका और साहिबगंज में भी तेज हवा चल रही है। बारिश हो रही है। तूफान के प्रभाव को देखते को धनबाद जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। माैसम विभाग ने भी झारखंड के लिए रेड अलर्ट और आरेंज अलर्ट जारी किया है।

यास से जान माल का खतरा न हो इस के लिए सभी को सुरक्षित स्थानों पर स्थानीय प्रशासन द्वारा लाया जा रहा है जिस से कम से कम नुकसान हो।

बताते चलें की पीछे दिनों मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया था कि मंगलवार को बारिश जारी रहेगी। इस 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात की भी संभावना है। चक्रवात को लेकर धनबाद समेत झारखंड के सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चक्रवात यास का मुख्य असर 26 और 27 मई को देखने को मिलेगा। अति भारी बारिश होने की संभावना है।

दिन में 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी। रात में चक्रवात पूर्वी सिंहभूम से जब झारखंड में प्रवेश करेगा तब इसकी गति 110-130 किमी प्रतिघंटा होगी। वहीं राज्य के हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर और दुमका में दिन में भारी बारिश होगी। इस दौरान इन जिलों में 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ ही वज्रपात की भी संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने दक्षिणी भाग के लिए रेड अलर्ट और शेष राज्य के लिए आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

Last updated: मई 26th, 2021 by Arun Kumar