माकपा के प्रत्याशी आभाष रॉय चौधरी ने रविवार को दुर्गापुर का दौरा किया। सिटी सेंटर के विमलदास गुप्ता भवन में उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी।
उन्होंने कहा कि माकपा हमेशा से श्रमजीवी लोगों के आवाजों को उठाता रहा है। केंद्र व राज्य की नीतियों के कारण यहाँ के उद्योग धंधा की हालत खराब है। युवकों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। कल कारखाना बंद होता जा रहा है। एमएएमसी जैसा कारखाना खुलने का कोई प्रयास नहीं किया गया। एएसपी को प्राइवेट हाथ में देने का सोचा जा रहा है। डीएसपी, डीपीएल का भी हालत खराब है।
उन्होने कहा हमलोग हमेशा से उद्योग धंधा के लिए लड़ाई कर रहें है। किसानों का हालत खराब है। उनका फसल का दाम ठीक से नहीं मिल पा रहा है। दो सौ किसानों ने बर्द्धमान में आत्महत्या किया है। तृकां व भाजपा का चेहरा अलग है, लेकिन नीति एक है। दोनों दलों के खिलाफ हमारा लड़ाई होगा।