Site icon Monday Morning News Network

सीताराम येचुरी का दिल्ली देंगे के आरोप पत्र में नाम डालने के विरूद्ध सि.पि.आई.एम कार्यकर्ताओं ने फूंका गृह मंत्री का पुतला

भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्स वादी , तोपचांची गोमो लोकल कमिटी के द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड सीताराम येचुरी को दिल्ली देंगे में आरोप पत्र में नाम डालने के विरूद्ध गृह मंत्री अमित शाह का पुतला रामा कुंडा गाँव के शिव मन्दिर चौराहे पर फूंका गया।

पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह , दिल्ली एल जी मोहम्मद नजीब तथा दिल्ली पुलिस के नारे भी लगाए गए। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला कमिटी सदस्य डॉक्टर मनेंदर कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार राजनीतिक विद्वेष एवं पूर्वग्रह से ग्रस्त होकर दिल्ली एल जी व दिल्ली पुलिस का दुरुपयोग करते हुए घृणित साजिश के तहत पार्टी महा सचिव कॉमरेड येचुरी को आरोपित किया गया है। जिसकी हमारी पार्टी पुरजोर निंदा करती है।

तथा प्रतिवाद में गृह मंत्री, उप राज्यपाल दिल्ली व ष ड यंत कारी दिल्ली पुलिस गठजोड़ का पुतला दहन आज पूरे देश में हो रही है। हमारा यह कार्यक्रम उसी प्रतिवाद का हिस्सा है। इसके साथ ही हम राजनीतिक विशलेषक योगेंद्र यादव अर्थ शास्त्री जयंती घोष दिल्ली विशवविद्यालय के प्रध्यापक अपूर्वानंद और फिल्म कार राहुल रॉय को गलत अवधारणा के साथ वे बुनियाद आरोपित किए जाने की भी घोर निंदा करते हैं।

कार्यक्रम में डॉक्टर मनेंद्र कुमार सिंह , काली चरण महतो , तारकेश्वर गोस्वामी , ध्रपती डोम , जय राम महतो , बैजनाथ महतो , सनू डोम , फुलेश्वरी देवी , चेरकी देवी , लता देवी , खुलो देवी , आदि उपस्थित थे।

Last updated: सितम्बर 13th, 2020 by Nazruddin Ansari