माकपा समर्थकों ने थामा टीएमसी का दामन
पांडेश्वर विधानसभा के लाउदोहा ब्लॉक के गौरबाजार इलाके में बड़ी संख्या में माकपा समर्थकों ने तृणमूल कॉंग्रेस का दामन थामा।
यहाँ आयोजित सभा में विधायक सह तृणमूल जिला अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि 2016 में आपलोगों का आशीर्वाद नहीं मिला होता तो मैं विधायक नहीं बन पाता। भविष्य में जहाँ भी रहूँ, 2016 में आपलोगों का समर्थन जो मिला उसे मैं कभी नहीं भूलूंगा।
बीते लोकसभा चुनाव में हमें हार का सामना करना पड़ा, इसके लिए कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारे का क्या कारण था? इसकी समीक्षा की? क्यों इस अंचल के लोगों ने हमें वोट नहीं दिया। पहले हमलोग कैसे थे,आज हमलोग कैसे रह रहे हैं, पहले हमलोग किस वाहन में चढ़ते थे, आज किस वाहन में चढ़ रहे हैं, आवास योजना की सूची में जरूरतमंदों के बजाय अपने करीबी और परिजनों का नाम है। यह सब जनता देख रही है। विधवा एवं वृद्धा पेंशन लोगों को नहीं मिल रहा, कहीं तो नौकरी के नाम पर भी राशि वसूली गयी, अच्छा हुआ कि यहाँ के लोगों ने जूतों से पिटाई नहीं की।
उन्होंने गौरबाजार की जनता ममता बनर्जी का समर्थन करती है, हमलोगों में उनके सैनिक के रूप में कार्य करने की योग्यता नहीं इसलिए जनता ने मुँह मोड़ा था। गौरबाजार की जनता क्या चाहती हैं, यहाँ श्रेष्ठ संगठन देना होगा, हमें मौका दिया है कि खुद को सुधारो और बढिया से कार्य करो, सिर्फ बोलने से नहीं बल्कि करके दिखाना होगा।
उन्होंने कहा कि यहाँ लोगों की भीड़ बता रही है कि आप हमारे साथ हैं। आपलोगों के प्रति कृतज्ञ हूँ कि आपलोगों ने हमें क्षमा किया। कार्यकर्तांओं से कहा कि जनता के दुःख-दर्द को समझे, उनके साथ खड़े हो। अपनी गलती को सुधारे, तभी जनता हमें समर्थन करेगी। पार्टी का झँडा लेकर कोई अन्याय का कार्य करता है, विधायक के रूप में कभी उसका समर्थन नहीं करूंगा, आपलोगों को पूरा अधिकारी है कि उसके खिलाफ कार्यवाही करे। ममता बनर्जी के सैनिक के रूप में कार्य करेंगे तो हमें समर्थन दीजिएगा।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View