Site icon Monday Morning News Network

कनकनी फायरिंग कांड में लोयाबाद पुलिस ने काउंटर केस दर्ज किया

सांकेतिक तस्वीर

कनकनी गोली फायरिंग कांड में लोयाबाद पुलिस ने काउंटर केस दर्ज किया है। दोनों पक्षों के आवेदन पर कूल 17 नामजद को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस को इस घटना के बाद दोनों पक्ष से तीन अलग-अलग आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की गई थी। इसमें एक पक्ष छोटेलाल व रवि है।

पुलिस द्वारा छोटेलाल के लिखित शिकायत पर राहुल चौहान, नितेश चौहान, रोहित चौहान, आकाश चौहान ,विकास चौहान, पवन पासवान, भोला चौहन , अजय चौहान,  सदेश चौहान पर कांड संख्या 63 /19 दर्ज करते हुए धारा 147 , 148,  149,  307 , 379,  354, 506,  504,  27 आर्म्स एक्ट के कार्यवाही की गई है।

दूसरी ओर  दुर्गावती देवी की लिखित शिकायत पर छोटे चौहान, वकील चौहान, सुनील चौहान,  सुन्दरजित चौहान, रवीन्द्र चौहान,  ओमप्रकाश चौहान के खिलाफ कांड संख्या 64/19 दर्ज कर धारा 147, 148,  149,  307,  354,  379,  506,  504,  27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

गुरुवार रात 9 बजे कनकनी निचला धौड़ा में तकरीबन 4 राउंड फ़ायरिंग की घटना हुई थी। खिड़की खोलने का विवाद सामने आया है। दोनों ओर से एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Last updated: नवम्बर 15th, 2019 by Pappu Ahmad