Site icon Monday Morning News Network

एके 47 चलाकर भी बाँसजोड़ा पर कब्जा नहीं कर सके: जलेश्वर महतो

लोयाबाद/बाँसजोड़ा। एके 47 चलाकर भी बाँसजोड़ा कब्जा नहीं कर सके। जो लोग सोचते हैं कि गोली बम चलाकर यहाँ कब्ज़ा कर लेंगे तो यह उन सबकी बड़ी भूल है।उक्त बातें रविवार को पूर्व मंत्री सह कॉंग्रेसी नेता जलेश्वर महतो ने बाँसजोड़ा में आयोजित मिलन समारोह सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। मिलन समारोह में एकड़ा और केंदुआ के दर्जनों लोग विभिन्न दलों को छोड़कर कॉंग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। सभी को जलेश्वर महतो ने माला पहनाकर स्वागत किया।

राम और रहीम सौहार्द की मिसाल बने हुए है

राम रहीम की मिसाल,जलेश्वर महतो ने सभा सम्बोदन की शरुवात करते हुए कहा जिस देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री राम और रहीम को अलग करने में रात दिन लगे हुए है।वैसे विकट परिस्थितियों के समय में भी यहाँ के एक राम और रहीम सौहार्द की मिसाल बने हुए है।जलेश्वर के इस बयान से सभा में तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी।और रामरहीम जिंदाबाद के नारे लगने लगे।

राम रहीम ने बाईक जुलूस निकाल कर किया शक्ति प्रदर्शन

इससे पहले जलेश्वर को लोयाबाद मोड़ से समर्थकों द्वारा बाइक जुलूस की शक्ल में स्वागत व नारेबाजी करते हुए बाँसजोड़ा लाया गया। और उन्हें 51 किलो का माला पहनाया गया।जलेश्वर ने कहा कब्जा करने वाले अपने मन्न में भरम न पालें। तुम्हारी गोली का सामना और जवाब यहाँ के मजदूर सीना तान कर दिया है।


गोली खाने वालों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया

निचितपुर आउटसोर्सिंग डेको कम्पनी के गोली खाने वाले मजदूरों को जलेश्वर ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जलेश्वर ने घायल हुए मजदूरों का हौसला बढ़ाते हुए इशारे में कहा कि वे लोग झरिया सम्भाले। बाघमारा जनता के लिए छोड़ दे।बाघमारा के लोग भी बेरोजगार है। जलेश्वर ने कहा कि रघुवर के शाषन में भी लूटा और सत्ता परिवर्तन होते ही,वही लोग कॉंग्रेस और जेएमएम में शामिल होकर मलाई खाने के फिराक में लगा हुआ है। ये होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को भी सचेत रहने सुझाव दिया।

बाँसजोड़ा पर कब्ज़ा जमाने वालों को मुँह की खानी पड़ेगी: असलम

काँग्रेस नेता असलम मंसूरी ने कहा कि सौ बार बाँसजोड़ा कब्ज़ा करने की कोशिश की गई। लेकीन मजदूरों की एकता की वजह से विरोधियों को मुँह की खानी पड़ी।

चोर की तरह रात में कांटा पर चहड़ता है:राजकुमार

राजकुमार ने कहा कि चोर की तरह रात के अंधेरे में विधायक के गुर्गे बाँसजोड़ा कांटा को ध्वस्त किया ताकि यहाँ से कांटा उठ जाए।लेकिन उसकी मंशा सफल नहीं हुई।

अध्यक्षता राजकुमार महतो,संचालन विकास सिंह सभा को क्यूम आलम डब्लु पासवान कारू गुप्ता सभा में गणेश साव राहुल चौहान शशीकला देवी रमेश्वर तूरी शारुख खान डब्लु अंसारी आदि मौजूद थे।

ये हुए शामिल

शामिल होने वालों में विक्की कुमार मोहन शर्मा आदित्य कुमार राहुल शर्मा अश्विन गुप्ता बबलू सिंह मनीष ठाकुर सुबोध विश्वकर्मा रिंकू शर्मा मनीष वर्मा संदीप यादव कोषनु डे बिट्टू सिंह सूरज भुइयाँ संजय भर्ती अजय वर्मा पवन सिंह सत्यम कुमार धनंजय हाड़ी सूरज जादी मंजय हाड़ी अर्जुन हाड़ी रमेश हाड़ी करण हाड़ी दुर्गा हाड़ी विक्की हाड़ी आदि लोग है।

Last updated: अक्टूबर 11th, 2020 by Pappu Ahmad