Site icon Monday Morning News Network

भाजपा के शासनकाल में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी तथा महंगाई चरम पर : उमाशंकर अकेला

आलोकतांत्रिक तरीके से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ गौतम अडानी के रिश्ते सदन में विपक्ष के सांसदों को बोलने न देने और प्रधानमंत्री के तानाशाही रवैए के विरोध में चौपारण प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बिगहा बाजार में जय भारत सत्याग्रह यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार यादव ने किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि भारत विकट परिस्थित के दौर से गुजर रहा है । देश की जनता चिन्ता में है कि देश किस ओर जा रहा है। देश के संवैधानिक संस्थाओं को ध्वस्त किया जा रहा है। भारत का संविधान खतरे में है। सारी परिस्थितयों को देखते हुए राहुल गांधी ने कन्या कुमारी से काश्मीर तक पदयात्रा कर देश की जनता से भारत की वास्तविक स्थिति से अवगत होने का काम किया। इसके बाद उन्होंने लोकसभा सत्र में कई महत्वपूर्ण सवाल खड़े किए। तो देश की सत्तारूढ़ पार्टी ने देशहित में जवाब देने के बजाय आक्रोशित होकर राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त कर डाला। सभा को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि बरही विधायक उमाशंकर शंकर अकेला ने कहा कि भाजपा के द्वारा देश में तानाशाह की हुकुमत चल रही है। भाजपा के द्वारा देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए धर्म, भाषा, क्षेत्रवाद की आग लगाई जा रही है। भाजपा के आठ वर्ष के शासनकाल में देश की जनता को कुछ भी हाथ नही लगा। यदि जनता को हाथ लगा तो नोटबंदी, बेरोजगारी, बढ़ती हुई मंहगाई से जनता त्रस्त हो चुकी है। सभा को संबोधित करते हुए बरही विधान सभा प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि जिस प्रकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्याग्रह के माध्यम से अंग्रेजों से लड़ाई लड़ते हुए देश की गुलामी से मुक्त कराया था आज कांग्रेस उन्ही के आदर्शों को अपनाते हुए जय भारत सत्याग्रह के माध्यम से केन्द्र की निक्कमी सरकार भ्रष्टाचारी एंव तानाशाह शासक से मुक्त कराने का संकल्प लिया है। सभा को संबोधित करते हुए जिला परिषद रवि शंकर अकेला ने कहा कि पुरा देश संकट स्थिति के दौर से गुजर रहा है। हमारे पूर्वज ईस्ट इंडिया कम्पनी से आजादी दिलाई थी। आज हम सभी पुन: गुलामी के जंजीरों मे जकड़ते जा रहें हैं। देश की संवैधानिक संस्थाओं के साथ एलआईसी, एसबीआई भी खतरे में पड़ने जा रहा है। सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड उपाध्यक्ष लौ कुमार सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री देश को खोखला करने में लगे हुए हैं। अडानी दुनिया के दो नम्बर का उद्योगपति कैसे बन बैठा मात्र आठ साल में ही। राहुल गांधी लोकसभा में बेरोजगारी, संविधान की रक्षा, संवैधानिक संस्थाओं से संबंधित पांच सवाल उठाए थे। उन्होंने लोकसभा से ये पुछा था कि अडानी विदेश यात्रा में प्रधानमंत्री के साथ क्यों जाते हैं। इसका जवाब लोकसभा से न मिलकर उनकी लोकसभा की सदस्यता ही समाप्त कर दी गई। सभा को संबोधित करते हुए जिला नन्द किशोर यादव ने कहा कि मोदी राज में आम जनता की आवाज उठाना गुनाह हो गया है। राहुल गांधी ने सदन में दो सवाल पुछे थे कि अडानी के सेल कम्पनियों में 20.000 हजार करोड़ रूपए किसके हैं, ये पैसा कहां से आया और प्रधानमंत्री मोदी जी का अडानी से रिश्ता किया है। देश की आजादी के अमृतकाल में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे मित्रकाल के विरूद्ध लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।
नुक्कड़ सभा कार्यक्रम में 20 सूत्री अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, सदस्य लव सिंह, कांग्रेस जिला महासचिव सह चौपारण-2 जिप सदस्य रवि शंकर अकेला, प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष उपेंद्र यादव उर्फ गुलाबी यादव, मुखिया जानकी यादव, कांग्रेस ओबीसी जिला महासचिव करूणा चंद्रवंशी, संरक्षक बालकिशुन यादव, प्रखंड कार्यालय विधायक प्रतिनिधि नवीन यादव, मनरेगा विधायक प्रतिनिधि कोठारी सिंह, वन विभाग विधायक प्रतिनिधि यदुनंदन यादव, सुमन सिंह, गायक शमशेर आलम, मुखिया प्रतिनिधि हेलाल अख्तर, विनोद सिंह, अभिमन्यु भगत, टुन्नू बर्न वाल, मनोज सिंह, मनोज यादव, मो जाबिर, विक्रम सिंह राठौर, नागेंद्र कुशवाहा, डाॅ. निजामुद्दीन अंसारी, शमशेर आलम, प्रखंड प्रभारी रोहन ठाकुर जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, ललितेश्वर प्रसाद, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, गुड्डू सिंह, मुस्ताक अंसारी, इत्यादि अन्य उपस्थित थे।

Last updated: अप्रैल 13th, 2023 by Aksar Ansari