साहिबगंज काँग्रेस जिला अध्यक्ष के 63 वें जन्मदिन की कॉंग्रेसियों ने दी बधाई
साहिबगंज। जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा के 63 वें जन्मदिन के अवसर पर जिला के कई कॉंग्रेसजनों ने साहेबगंज जिला कॉंग्रेस कोविड कंट्रोल रूम पहुँचकर उन्हें गुलदस्ता देकर जन्मदिन की बधाई दी। जिला अध्यक्ष ने सबों की बधाई स्वीकार किया। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना के इस महामारी में हमने कई कर्मठ कॉंग्रेसियों को खोया है। महामारी के इस दौर में जब पूरे भारत में लोग परेशान हैं, ऐसे में मैं जन्मदिन नहीं मनाना चाहता था। लेकिन मैं आप सभी के स्नेह और शुभकामनाओं को स्वीकार करता हूँ और आप सभी का धन्यवाद करता हूँ।
जिला अध्यक्ष के विशेष आग्रह पर सभी कॉंग्रेसजनों ने नेहरू किचन में एक साथ भोजन किया। नेहरू किचन कॉंग्रेसियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पुण्यतिथि पर एक महीने के लिए शुरू किया गया है जो लगातार जारी है।
बधाई देने वालों में प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली, प्रदेश फिशरमैन चेयरमैन नरेश निषाद, जिला उपाध्यक्ष महेश तिवारी, विजय वर्मा, जिला सचिव सरफ़राज़ आलम, सुनील पासवान, नित्यानंद गुप्ता, जिला संगठन सचिव रंजीत सिंह, रामजी वर्मा, मंगल पासवान, राजमहल प्रखण्ड अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, नगर अध्यक्ष महेन्द्र पासवान, सोशल मीडिया प्रभारी ब्रजेश झा, सह प्रभारी राजकुमार, बोरियों प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश सिंह खरवाड़, सेवादल प्रमुख अल्ताफ हुसैन, राजमहल प्रखण्ड महामंत्री प्रदीप चौधरी, सत्यनारायण स्वर्णकार, हफीजुल हसन, मोo रियाजुल अंसारी, रॉकी आलम, लूलू आलम आदि शामिल रहे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View