Site icon Monday Morning News Network

महिला कॉंग्रेस कमिटी के तत्वावधान में महिला अधिकार पदयात्रा

धनबाद। आज धनबाद जिला महिला कॉंग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव जी, झारखंड प्रदेश महिला कॉंग्रेस कमिटी की प्रभारी आदरणीय नेटा डिसूजा जी व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह जी के आदेशानुसार महिला अधिकार यात्रा के तहत नफ़रत की राजनीति छोड़ो, देश बचाओ देश जोडो संदेश लेकर धनबाद जिला महिला कॉंग्रेस कमिटी एसएसएलएनटी रोड से रणधीर वर्मा चौक तक पदयात्रा निकाली गई ।

भाजपा सरकार में महिलायेंँ सुरक्षित नहीं: सीता राणा

इस यात्रा में जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि आज महिलाओं की उपेक्षा की जा ,ही है जबकि महिलायेंं हर विभाग में अपनी भूमिका निभा रही है। महिला कॉंग्रेस ने विधानसभा व लोकसभा में 33 फीसदी आरक्षण की मांग की मगर भाजपा सरकार ने मामला को टाल दिया। आज भाजपा सरकार में महिलायेंँ सुरक्षित नहीं हैं। लगातार महिलाओं पर यौन हिंसा की घटना हो रही और भाजपा सरकार आरोपियों को संरक्षण प्रदान करने का काम कर रही है। भाजपा सरकार में महिलाओं के नाम पर चल रहे योजनाओं में भारी अनियमितता बरती गई और जरूरतमंद को नजरअंदाज किया गया और लाभुकों से पैसे की वसूली की गई।

महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान रक्षा में विफल रहा: बृजेन्द्र प्रसाद सिंह

महिला अधिकार यात्रा में विशेष रूप से उपस्थित कॉंग्रेस के जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि महिला अधिकार यात्रा यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार का पूरा तंत्र पंगु हो चुका है और महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान रक्षा में विफल रहा है। ऐसी स्थिति में सरकार का बने रहना आधी आबादी और जनमानस के लिए ठीक नहीं है। आज जनता का आदरणीय राहुल गाँधी जी पर भरोसा बढा है और राहुल गाँधी जी के नेतृत्व में बनने वाली सरकार ही महिलाओं के अपेक्षा पर खरा उतरेगा।

इस यात्रा में रवि दत्ता, सविता देवी, निलम चौधरी, बबिता शर्मा, अंजू शर्मा, कुसमी देवी, कलावती देवी, सोनी खातुन, निशा सिंह, रूबी खातुन, उषा सिंह, कलाकार देवी, देवी झा, बसंती देवी, मुस्कान खातुन, अख्तरी खातुन, अजमेरी खातुन, साबो देवी, नंदनी देवी, सुमित्रा देवी, तलत आरा, मुन्नी खातुन, सुगा देवी आदि शामिल थी।

Last updated: फ़रवरी 20th, 2019 by Pappu Ahmad