साहिबगंज । प्रदेश काँग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार जिला काँग्रेस कमिटी के द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में और किसान विरोधी तीनों काला कानून के विरोध में जिला मुख्यालय में एक पदयात्रा निकाला गया। पद यात्रा का नेतृत्व जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा कर रहे थे।
इस पदयात्रा में प्रदेश द्वारा मनोनीत पर्यवेक्षक मोo अख्तर हुसैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पदयात्रा साहेबगंज स्टेशन प्रांगण से निकलकर शहर के पटेल चौक से गाँधी रोड होते हुए एलसी रोड सब्जी मंडी, कॉलेज रोड होते हुए भगत सिंह चौक पर समाप्त किया गया। इस पदयात्रा में किसानों के साथ -साथ शहर के नागरिकों का भरपूर समर्थन मिला। शहर के लोग भी किसान विरोधी बिल को रद्द करने की मांग का समर्थन करते दिखे। कार्यक्रम में पूरे जिला के हर प्रखंड से कॉंग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष महेश तिवारी, कौशिक विश्वास, जिला सचिव सह प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सरफ़राज़ आलम और सुनील पासवान, जिला संगठन सचिव रंजीत सिंह तथा नुरेमान अंसारी, ओबीसी प्रदेश सचिव अश्वनी आनंद, महिला कॉंग्रेस प्रदेश सचिव पूनम किरण चौरसिया, सेवादल प्रदेश सचिव अंसारुल अंसारी, साहेबगंज नगर अध्यक्ष महेंद्र हांसदा, बोरियों प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिंह, महिला प्रखण्ड अध्यक्ष फूलवती देवी, महिला प्रखण्ड सचिव रूपा देवी आदि अन्य सैकड़ों की संख्या में कॉंग्रेसी कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद थे।