रॉड से मारकर कॉंग्रेस नेता की हत्या कर दी गई। वहीं पत्नी जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची में भर्ती कराया गया है। मृतक का नाम कमलेश नारायण शर्मा है। वह भुरकुंडा के सेंट्रल सौंदा स्टाफ क्वार्टर में रहते थे। कॉंग्रेस नेता की हत्या की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर एसपी प्रभात कुमार समेत कई अधिकारी पहुँचे और मामले की छानबीन में जुट गये।
जानकारी के अनुसार अपराधी देर रात खिड़की का रॉड तोड़कर घर में घुसे। उसी रॉड से मारकर उनकी हत्या कर दी। उनकी पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया गया। एसपी ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली। घर में खून से लथपथ उनकी लाश पड़ी थी। पत्नी गंभीर हालत में बेसुध थी। घर का सारा सामान सुरक्षित लग रहा है। पुलिस की मानें तो अपराधी हत्या की नीयत से ही घर में घुसे थे। फिलहाल पूरे मामले की पुलिस गहनता से जाँच कर रही है।