Site icon Monday Morning News Network

कॉंग्रेस नेता असलम मंसुरी व राजकुमार महतो जन आक्रोश रैली में शामिल हुए

बांसजोडा से सोमवार को 111 स्कार्पियो के काफिले के साथ राम रहीम  के नाम से मशहुर कॉंग्रेस के वरीय नेता असलम मंसुरी व राजकुमार महतो बोकारो स्थित मजदूर मैदान में आयोजित जन आक्रोश रैली में शामिल हुए।

इससे पहले काफी  संख्या में कॉंग्रेसी कार्यकर्ता बांसजोड़ा पहुँचे। जहाँ सोनिया,राहुल जिन्दाबाद जलेश्वर महतो जिन्दाबाद रमेश्वर उरांव जिन्दाबाद के जमकर नारे लगाए।

नेताद्वय असलम मंसुरी व राजकुमार महतो ने कहा कि पूरे झारखंड में परिवर्तन का लहर चल रहा है। इस बार के चुनाव में बाघमारा से कॉंग्रेस का परचम पुनः लहराएगा।

पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो भारी मतों से विजयी होकर विधान सभा पहुँचेगे और बाघमारा से भय,भूख व भ्रष्टाचार का सफाया हो जाएगा।

मौके पर शंकर केशरी, मुकेश सिंह, सोहराब खान ,डब्लू पासवान ,कारू गुप्ता , रमेश्वर तूरी, मुकेश साव, गौतम राज, शक्ति गोप , गोबिंद पासवान, सुजीत नोनिया, नागो नोनिया, अजय पासवान, राहुल चौहान, एहतेशाम अंसारी, मो० आजाद, रवि कुमार मिथुन महतो, विष्णु प्रमाणिक, बबीता सरोज, खुर्शीदा प्रवीण आदि मौजूद थे।

Last updated: अक्टूबर 21st, 2019 by Pappu Ahmad