Site icon Monday Morning News Network

कॉंग्रेसी जलेश्वर ने कहा-भाजपा कर रही घटिया राजनीति, ढुल्लू का कोई अवकात नहीं

रांची/धनबाद-पूर्व जदयू प्रदेश अध्यक्ष एवं कॉंग्रेस नेता जलेश्वर महतो ने एक बार फिर से न सिर्फ बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ आग उगला है। बल्कि धनबाद भाजपा पर भी कीचड़ उछाला। इतना ही नहीं उन्होंने इसके लिए झारखण्ड के सीएम रघुवर दास को जिम्मेवार ठहराया है। “बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो कोई बड़ी चीज नहीं है। उन्हें दो मिनट में उखाड़ के फेंक दूंगा। मगर अफसोस की बात यह है कि ढुल्लू के सहारे धनबाद में भाजपा घटिया राजनीति कर रही है। भाजपा नेता एवं उनके कार्यकर्ता नंगा-नाच कर रहे हैं। मगर उनके खिलाफ एफआईआर तक नहीं होता है। वहीं, दूसरे समूह पर फर्जी मुकदमा दायर करके 12 बजे रात में घर से उठा लिया जाता है। और यह सब मुख्यमंत्री के इशारे पर हो रहा है।” उक्त बातें जलेश्वर महतो ने प्रदेश कॉंग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार की उपस्थिति में एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

भाजपा ने इस राज्य का शोषण एवं दोहन किया

उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस राज्य का शोषण एवं दोहन किया है। वे एक आंदोलनकारी हैं, सोचा था कि स्व. विनोद बिहारी महतो के सपनों का झारखंड बनेगा मगर ऐसा नहीं हुआ। वे खुली आँखों से झारखंड को लूटते हुए नहीं देख सकते हैं। इसलिए उन्होंने कॉंग्रेस का दामन थामा। क्योंकि देश में राहुल गाँधी एवं प्रदेश में कॉंग्रेस को मजबूत करना ही एक मात्र विकल्प है।

मजबूत गठबंधन करके एनडीए को जवाब दिया जाएगा

उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस के संरक्षण में धनबाद में कोयले की लूट हो रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में एक मजबूत गठबंधन करके एनडीए को जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार ने कहा कि जलेश्वर महतो धनबाद, गिरिडीह एवं बोकारो इलाके एक कद्दावर नेता हैं। इनके आने से न केवल उपरोक्त एरिया में बल्कि पूरे झारखंड में कॉंग्रेस मजबूत हुई है। जलेश्वर महतो का इस्तेमाल पार्टी को मजबूत करने के लिए किया जाएगा।

Last updated: जनवरी 4th, 2019 by Ravi kumar Verma