Site icon Monday Morning News Network

आइडियल पब्लिक स्कूल, सिंहपुर में शुरू हुई कम्प्यूटर व स्मार्ट क्लास की सुविधा

प्रखंड के महराजगंज के सिंहपुर में कस्तूरबा जन जागरण समिति द्वारा संचालित आइडियल पब्लिक स्कूल में अब बच्चों को कम्प्यूटर और स्मार्ट क्लास की सुविधा भी मिलेगी। जिसका शुभारंभ नए सत्र के पहले दिन से ही कर दिया गया है। यह जानकारी विद्यालय की प्राचार्या ममता कुमारी द्वारा दी गई। इस सम्बन्ध में उनके द्वारा बताया गया कि आइडियल पब्लिक स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर कटिबद्ध है। आज के आधुनिक युग मे किताबी ज्ञान के साथ साथ कम्पुटर का ज्ञान होना भी बहुत जरूरी है। गांव घर के गरीब बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिले और इन बच्चों का भी भविष्य बेहतर हो इसी उद्देश्य से विद्यालय के क्लास 1 से 6 तक के बच्चों को कंप्यूटर क्लास की सुविधा अब शुरू की गई है। इसके अलावे बच्चों के बेहतर शिक्षा के लिए स्मार्ट क्लास की सुविधा भी शुरू की गई है। प्रोजेक्ट के माध्यम से बच्चों को इंग्लिश स्पोकेन प्रैक्टिस के अलावे अन्य गतिविधियां करवाई जाएगी।

कम मासिक शुल्क में बेहतर शिक्षा देना ही हमारा उद्देश्य : प्रचार्या

प्राचार्या ममता कुमारी ने आगे कहा कि विद्यालय की स्थापना सन 2007 ई में शिक्षाविद व चिकिसक के नाम से विख्यात स्व डॉ ललन प्रसाद के द्वारा किया गया था। तब से अबतक इस विद्यालय से हज़ारों बच्चे यहां से शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं। इस विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है कम मासिक शुल्क में यहां के गरीब परिवार के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाना और उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर मार्ग प्रशस्त करना।

सीसीटीवी से लैस है सभी क्लास रूम

विद्यालय का हर क्लास रूम सीसीटीवी से लैस है। इस सत्र से प्रत्येक क्लास के शैक्षणिक गतिविधि और बच्चों पर हरपल नजर सीसीटीवी के द्वारा रखा जा रहा है। इसके अलावे जूनियर सेक्शन में बच्चो को खेल खेल सहित कई एक्टिविटी के माध्यम से बच्चों को सिखने के प्रति रुचि जगाने का प्रयास किया जा रहा है।

नामांकन जारी है, 15 अप्रैल तक चलेगा नामांकन

विद्यालय की प्राचार्या ममता कुमारी ने बताया कि सत्र 2023- 24 की पढ़ाई सोमवार से शुरू हो चुका है। 15 अप्रैल 2023 तक विद्यालय में प्ले नर्सरी से लेकर सातवां तक नामांकन जारी है। अभिभावक अपने बच्चों के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ आकर विद्यालय के समय में बच्चों का नामांकन करवा सकते हैं।

Last updated: अप्रैल 3rd, 2023 by Aksar Ansari