लोयाबाद एकड़ा में चोरों का दुस्साहस तो देखिए, कोयला टपाने की गरज से राजेन्द्र पांडेय के मकान का मेन गेट तोड़ दिया गया। घटना रविवार रात की है। अज्ञात लोगों पर घटना करने का आरोप है। चोर पांडेय के आँगन को कोयला टपाने में इस्तेमाल करना चाहता है। ये घटना को कोयला चोरी करने के नजर से जोड़ कर देखा जा रहा है।
चूंकि मकान के पीछे बासदेवपुर कोलियरी का कोल डम्पिंग का डिपो है। मकान के बीच से ये रास्ता बनाकर गुजरने के उद्देश्य से गेट को तोड़ने का आरोप लगाया गया है। मकान में केवल किराएदार बसे हुए हैं।
किराएदार संतोष सिन्हा ने पुलिस से लिखित शिकायत किया है। संतोष ने चार लोगों पर संदेह जताते हुए कहा कि कुछ रोज पहले ये लोग घर के बीच से रास्ता बनाकर गुजरने को लेकर विवाद हुआ था।
नोक-झोंक हुई थी और देख लेने की धमकी भी दी गई थी। मामले जाँच करने को लेकर पुलिस घटना स्थल पहुँची। समाचार लिखे जाने तक कांड अंकित नहीं हुआ था।