Site icon Monday Morning News Network

बूंदा -बांदी से लुढ़का शहर का तापमान

साहिबगंज। शुक्रवार की सुबह, कोहरे में लिपटी आईं। हालांकि सुबह में चली हल्की तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाओं ने मौसम को और अधिक सर्द बना दिया, जिससे सूर्योदय के दो घंटे बाद ही भगवान भास्कर ने दर्शन दिए।

कृषि विज्ञान केन्द्र के मौसम वैज्ञानिक अमृत कुमार ने बताया कि 28 नवंबर तक आसमान साफ रहेगा। सुबह और शाम में धुंध व कोहरा छाया रह सकता है। लेकिन 29 नवंबर से मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। दिन में बदली होने के कारण ठंढ बढ़ेगी।

बीते चौबीस घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस परिवर्तन हुआ है, लेकिन रात का पारा करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

सुबह साढ़े आठ बजे 82 प्रतिशत रही आर्द्रता शाम पाँच बजे तक 71 प्रतिशत पर आ गई। दिन भर 3 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से दक्षिण-पश्चिम हवा बही। दोपहर को हुई बूंदा -बांदी से सदर प्रखंड सहित अन्य प्रखंडों में मौसम को और सर्द बनाने का काम किया है। दोपहर को हुई हल्की बारिश ने किसानों के चेहरे पर पसीना लाने काम किया है, क्योंकि धान कि दमाही अभी खत्म नहीं हुई है।

बारिश और खराब मौसम की वजह से किसान चिंतित दिखे,जबकि धुंध के कारण छोटे -बड़े वाहन चालकों को वाहन चलाने में दिक्कत आई,क्योंकि दृश्यता में काफी कमी आईं थीं।

Last updated: नवम्बर 27th, 2020 by Sanjay Kumar Dheeraj