Site icon Monday Morning News Network

मैथन में सैलानियों ने लिया क्रिसमश छुट्टी का आनंद , भीड़ सामान्य से भी कम रही

शांतिपूर्ण वातावरण में क्रिसमस संपन्न, मैथन में भीड़ रही सामान्य

मोटर बोट में आनंद लेते सैलानी

दिसंबर क्रिसमस डे कुल मिलकर सामान्य रही और शांतिपूर्ण वातावरण में सैलानियों ने मैथन डैम की वादियों में वनभोज का आनंद लिया, हालांकि  पश्चिम बंगाल जिला प्रशासन द्वारा  भारी भीड़ को नियंत्रण करने को चाकचोबंध व्यवस्था की गयी थी किन्तु आशा के अनुरूप भीड़ सामान्य से भी कम रही।  हालांकि बीते  रविवार को आज की अपेक्षा ज्यादा भीड़ रही। ऐसे में सामन्य दिनों में कल्याणेश्वरी पुलिस को अकेले ही कड़ी मेहनत करनी पड़ती रही है, किन्तु आज क्रिसमस पर सलानपुर थाना प्रभारी एस के चौधरी की अगुवाई में कल्याणेश्वरी पुलिस, रूपनारायणपुर पुलिस समेत पुलिस लाइन से अतिरिक्त जवान को बुलाई गई थी।  जिनके बलबूते ही मैथन पिकनिक स्पॉट पर डी जे पर पूर्ण रूप से पाबन्दी रही| हलाकि लाख कोशिशो के बवजूद भी थर्माकोल ग्लास व् प्लेट पर पूर्ण पाबन्दी नहीं लगाई जा सकी|

पिकनिक स्पॉट पर गन्दगी का अम्बार

मैथन के पूरे क्षेत्र में इस तरह कि गंदगी पसरी है

मैथन डैम पिकनिक स्पॉट को साफ और स्वछता बनाये रखने को लेकर सलानपुर पंचायत समिति तथा बी डी ओ  द्वारा किये गए दावे अब भी खोखली साबित हो रही है । पिकनिक के शुरुआती दिनों में ही मैथन डैम के तट पर कचरों का  अम्बार दिखने लगा  है।  इस सन्दर्भ में बताया जाता है कि  पिछले दिनों थर्ड डायिक स्थित पिकनिक स्पॉट की साफ-सफाई यहाँ स्थित नौका  चालक द्वरा किया जाता है  किन्तु इस वर्ष नोका चालको ने पंचायत समिति तथा सलानपुर बी डी ओ पर अनदेखी व भेदभाव करने का आरोप लगाया जा रहा है। ऐसे में नोका चालक का कहना है कि  बिना पूर्व सुचना के ही गुपचुप तरीके से निजी ठीकेदार को कार्य सौंप  दिया गया और यहाँ स्थित लोगो के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है।  ऐसे में पूरी क्षेत्र की साफ सफाई निजी कंपनी ही करेगी|

सीआईएसएफ़  की मनमानी से पर्यटक रहे परेशान

निर्धारित ड्यूटी के अलावा अतिरिक्त ड्यूटी करते नजर आए सीआईएसएफ़ के जवान

मैथन डैम पर यात्रियों की भ्रमण तथा सुविधा हेतु बांध पर वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहा।  बांध के दोनों गेटों पर सीआईएसएफ़  के जवान मुस्तेद रहे। डीवीसी  प्रबंधन की सुरक्षा तथा स्टेंडिंग आर्डर के अनुरूप मैथन बांध तथा  टोल गेट 1 ,और टोल  गेट 2 के बीच फोटोग्राफी वर्जित है।  किन्तु क्रिसमस पर अपना दायरा भूल कर सी आई एस ऍफ़ के जवान अतिरिक्त ड्यूटी करते रहे।  गेट के बहरी इलाको में भी जवान फोटो खीचने वाले सैलानियों पर बरसते रहे ऐसे में बाहर से आये सैलानियों में खास तोर पर नाराजगी देखी  जा रही थी| पर्यटकों ने बताया की मैथन क्षेत्र पर अब हर प्रकार से धांधली  बढ़ चुकी है, जिससे दिन-प्रतिदिन सैलानियो में भारी गिरावट हो रही है|

आस पास के लोग टोल टैक्स से परेशान

यु तो मैथन डैम आने वाले सैलानियों से टैक्स वसूलने हेतु दर निर्धारित की गयी है, जिसमे छोटी गाड़ी 100 रूपए, मीडियम 150, तथा बस व् बड़ी वाहन 200 रूपए तय की गयी है, ऐसे में मैथन क्षेत्र आस-पास के लोगों के वाहन रोककर उससे पैसे वसूलने व् टैक्स की मांग पर तू-तू में में की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है| इस संदर्भ में मैथन निवासी दिनेश यादव ने बताया की वे बथानबाड़ी स्थित टोल पर उनके चार पहिया कार को रोक दिया गया और टोल टैक्स की मांग की गई, उन्होंने कहा की वे पिकनिक करने नहीं आए  है किन्तु वसूली वालों ने एक भी नहीं सुनी और उनके साथ गलत व्यवहार करते रहे| इस सम्बन्ध में उन्होंने कहा की आस पास के लोगो को भारी परेशानी हो रही है| अगर सड़क से गुजरने वालो को भी पैसा देना पड़ेगा तो यह सरासर धांधली है|

Last updated: दिसम्बर 25th, 2017 by Guljar Khan