धनबाद । क्रिश्चियन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस की धूम पूरे जिले में दिख रहा है। समुदाय के लोग प्रभु यीशु के जन्म के मौके पर एक दूसरे को बधाइयाँ और तोहफे दे रहे हैं। संत एंथोनी चर्च में शुक्रवार सुबह प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसके बाद लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाइयाँ दी। मौके पर युवा वर्ग में काफी उत्साह देखा गया। पूरे चर्च की साज-सज्जा देखते ही बन रही है।
मालूम हो कि क्रिसमस प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। इस दिन लगभग संपूर्ण विश्व में अवकाश रहता है। क्रिसमस से 12 दिन के उत्सव क्रिसमसटाइड की भी शुरूआत होती है। आधुनिक क्रिसमस की छुट्टियों में एक दूसरे को उपहार देना, चर्च में समारोह और विभिन्न सजावट करना शामिल हैं। इस सजावट के प्रदर्शन में क्रिसमस का पेड़, रंग बिरंगी रौशनिमयाँ, बंडा, जन्म के झाँकी और हॉली आदि शामिल हैं।