प्रादेशिक वन प्रक्षेत्र के चौपारण रेंज कार्यालय में पहली बार अवैध कोयला पर करवाई किया गया है। यह कार्य हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी आर एन मिश्रा के स्थान पर भारतीय वन सेवा में अपने वैच में ऑल इंडिया टॉपर रहे शबा आलम अंसारी का पदस्थापन होते के साथ ही उनके आदेश पर किया गया। डीएफओ अंसारी के आदेश पर वन क्षेत्र पदाधिकारी बरही एवं चौपारण के संयुक्त प्रभार रेंजर कमलेश कुमार सिंह के द्वारा शुक्रवार देर रात 2 अवैध कोयला लदे वाहन को जप्त किया गया। जिसमे 407 ट्रक संख्या जेएच 02 एपी 4634 एवं 14 चक्का ट्रक संख्या जेएच 02 एसी 3311 का संदिग्ध पेपर होने के कारण जप्त किया गया। दोनों वाहन का जांच कर वन वाद दायर किया गया। छापेमारी टीम में बरही एवं चौपारण के सभी वन कर्मियों का नेतृत्व कर रहे रेंजर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बड़कागांव के सेहदा जंगल से चोरी छुपे अवैध तरीके से कोयला का उत्खनन कर यूपी-बिहार तस्करी के लिए चौपारण के रास्ते ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर वाहन को रोका गया और अवैध कोयला लदा वाहन को पकड़कर राजस्व की क्षति को रोका गया। उन्होंने बताया कि बड़कागांव के जंगल से भारी मात्रा में कोयला उत्खनन किए जाने की सूचना मिल रही है। जिसपर चौपारण वन विभाग नजर रखे हुए है।
चौपारण वनकर्मी को मिली बड़ी सफलता, सेहदा जंगल से अवैध कोयला लदा ट्रक किया जप्त

Last updated: फ़रवरी 4th, 2023 by