Site icon Monday Morning News Network

चोटी कटवा पहुंचा बंगाल : मचा हड़कंप

चोटी कट जाने से आतंकित है महिला

कल्याणेश्वरी: दिल्ली , उत्तर प्रदेश सहित देश के कई इलाकों में आतंक का पर्याय बन चुके बाल कटवा/चोटी कटवा का अब बंगाल में भी प्रवेश हो गया है।
कल्याणेश्वरी डी भी सी लेफ्ट बैंक इलाके में बुधवार को एक महिला की बाल कट जाने से पूरे इलाके में कोहराम मच गई।
साथ ही अफवाहों को क्षेत्र में नयी पंख मिल जाने से, अंधविश्वास की चर्चाएँ भी क्षेत्र में जोरों पर है|

पहले से सतर्क थी महिलाएं, बाल में नीम पत्ता गूँथ का रात में सो रही थी

चोटी कटवा के आतंक से यहाँ की महिलाएं पहले से ही भयभीत थी।
इसलिए इससे मुक्ति पाने के लिए कुछ उपाय भी कर रखे थे।
अधिकांश महिलाएं बाल में नीम पत्ता गूँथ का रात में सो रही थी|

बालों में नीम गूँथे होने के बाद भी कट गयी चोटी

जिस महिला की बाल कटी है उन्होंने भी बाल में नीम गुथ रखा था|
लेकिन उसके बाद भी चोटी कट जाने से महिलाओं में आतंक फैल गया है।

अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजना भी बंद कर दिया

जितनी मुह उतनी बातों ने क्षेत्र की युवतियों से लेकर महिलाओं में भय और आतंक का माहोल बना दिया है|
फलस्वरूप कुछ लोगों ने भय के कारण अपने बच्चों को स्कूल भेजना भी बंद कर दिया है|

चोटी खींचने का एहसास हुआ फिर देखा तो कट गए थे बाल

लेफ्ट बैंक निवासी अवध लाल चौहान की धर्मपत्नी कविता देवी ने बताया कि वे सुबह सुबह घर में पानी भर रही थी|
इसी बीच उन्हें बाल खींचने जैसा अनुभव हुआ, जब उन्होंने अपने बाल को खोला तो बाल भरभरा कर गिरने लगी।
जिससे वे जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जिससे आस पास के दर्जनों  लोग एकत्रित हो गए|
देखते ही देखते घटना जंगल में आग की तरह फ़ैल गई एवं पीड़िता के घर पर जन सैलाब उमड़ पड़ी|

बेसुध हो गयी पीड़िता

घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी जिसे स्थानीय लोगो के सहयोग के मैथन स्थित बी पी नियोगी अस्पताल ले जाया गया ।
जहां चिकित्सकों ने उसे समझा बुझा कर वापस भेज दिया हलाकि घर लौटने के बाद महिला अभी बिलकुल ठीक है|

चोटी कट जाने से  आतंकित है महिला

जंगल में आग की तरह फैल गयी चोटी कट जाने की घटना । घर में जमा हो गयी भीड़

घटना के बाद से महिला काफी डरी सहमी है| पुरे मामले में असमंजस की स्तिथि उत्पन्न है|
बाल जरुर कट रही है, किन्तु इसके पीछे की वास्तविकता क्या है| जिसपर लगातार रहस्य बरक़रार है|
अवध लाल चौधरी मूल रूप से बिहार के सिवान जिले का निवासी है।
वे यहाँ एक निजी स्टील प्लांट में कार्यरत है तथा उनके दो बच्चे भी है|

चिकित्सकों को नहीं है सटीक जानकारी , अफवाहों से दूर रहने की दी हिदायत

इस सम्बन्ध में आसनसोल स्थित पश्चिम बर्दवान जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ० निखिल चन्द्र दास ने बताया कि ऐसे किसी भी मामले की उन्हें जानकारी नहीं है|
साथ ही उन्होंने कहा की इस प्रकार की मामले समाज में भ्रम फ़ैलाने के लिए किया जाता है|
अगर इस प्राकर की कोई घटना होती है तो उसका कोई कारण हो सकता है| संभवत कोई बीमारी भी हो सकती है| उन्होंने लोगों को भ्रम फ़ैलाने वाले चीजों, झाड़ फूक व नींम हाकिम से दूर रहने की हिदायत दी है|
साथ ही कहा की यदि इस प्रकार की कोई भी घटना होती है तो उसे गंभीरता से लिया जायेगा|

-गुलजार खान (कल्यानेश्वरी) , फोटो क्रेडिट : काजल मित्रा (सलानपुर)

Last updated: अक्टूबर 19th, 2017 by Pankaj Chandravancee