Site icon Monday Morning News Network

धूमधाम से आयोजित हुई चित्रगुप्त पूजा सभी समाज के लोग हुए शामिल

चित्रगुप्त महापरिवार, मधुपुर की ओर से चित्रगुप्त कॉलोनी में स्थित चित्रगुप्त मंदिर पूजन स्थल पर कायस्थ समाज के सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से भगवान चित्रगुप्त की पूजा विधि विधान के साथ काफी धूमधाम से किया गया, समाज के सदस्यों द्वारा भगवान चित्रगुप्त के नाम श्लोक लिखने के पश्चात कलम का उपयोग नहीं किया जाता है। पूजन के बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

सभी समाज के लोग होते हैं शामिल

चित्रगुप्त पूजा में शामिल पूर्व मंत्री हाजी हुसैन एवं अन्य अतिथि

बता दें कि मधुपुर में सन 1971 से सामूहिक रूप से भगवान चित्रगुप्त की पूजा कायस्थ समाज के द्वारा किया जाता आ रहा है, जिसमें समाज के सभी लोग शामिल होते है। वर्तमान में पूजा को सफल बनाने में महापरिवार के अध्यक्ष अशोक वर्मा, सचिव जितेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष दिलीप कु.सिन्हा, सदस्य पंकज पीयूष सहित सभी सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही।

मौके पर महापरिवार के सदस्य चन्द्रमौलेश्वर प्रसाद, रामलखन प्रसाद, प्रदीप कु.सिन्हा, अजित कु.सिन्हा, मुरारी मोहन सिन्हा, बिनोद कु.सिन्हा, उमाशंकर प्रसाद अरविन्द कु.सिन्हा, अशोक दास, विजय श्रीवास्तव, राजेश कु.सिन्हा, ज्ञानचन्द्र श्रीवास्तव, सुभाष कु.कर्ण, सुबोध कु.सिन्हा, मुरारी कर्ण, बच्चन कु.सिन्हा, राजेश रंजन सिन्हा, संजय कुमार, अजय कु.सिन्हा, जयरंजन अम्बस्ट, अंशु श्रीवास्तव, अभय कु.सिन्हा, अनुज शंकर, शंभू शरण श्रीवास्तव, नवल किशोर सिन्हा, विनय कु.सिन्हा, राजकुमार सिन्हा आदि सहित पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी योगेन्द्र प्रसाद, एस.डी.पी.ओ. ललन ठाकुर, फैयाज कैशर,सीताराम शाह, बालमुकुंद बथवाल, रामतपस्वी सिंह, रामबाबू चौधरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Last updated: नवम्बर 9th, 2018 by Ram Jha