Site icon Monday Morning News Network

चिरेका महिला कल्याण संगठन ने किया पौधारोपण

चित्तरंजन/सालानपुर। चिरेका महिला कल्याण संगठन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस का पालन किया गया। इस वर्ष के थीम ‘ इकोशिश्टम रेस्टोरेशन ’ अभियान के तहत नमिता कश्यप, अध्यक्षा, महिला कल्याण संगठन; सतीश कुमार कश्यप, महाप्रबंधक , चिरेका सहित उपस्थित सभी महिला सदस्यों और चिरेका के अन्य वरीय अधिकारियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न प्रजाति के कुल 101 पौधे लगाये। दो दिनों तक पौधारोपण कार्यक्रम जारी रहा।

नमिता कश्यप, चिरेका महिला संगठन की अध्यक्षा ने आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाये। इस अभियान के दौरान कोविड 19 के सुरक्षा मानदंडों का भी पालन किया गया।

Last updated: अगस्त 2nd, 2021 by Guljar Khan