चित्तरंजन/डानकुनी। चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) की सहायक इकाई(ELAAU)ईएलएएयू/डानकुनी का आज 01 मार्च 2022को सतीश कुमार कश्यप, महाप्रबंधक, चिरेका ने निरीक्षण सह परिभ्रमण किया। वरिष्ठ अधिकारीगण निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक महोदय के साथ मौजूदथे।
महाप्रबंधक महोदय ने डानकुनी इकाई की रेलइंजन उत्पादन क्षमता और गतिविधियों को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने कर्मचारी,पर्यवेक्षकों के साथ बातचीत की ओर गुणवत्ता, कारीगरी, सुरक्षा, हाउस कीपिंग में सुधार पर जोर दिया। कश्यप ने गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता को बरकरार रखने की अपील करते हुए चिरेका कर्मियों का उत्साहवर्द्धन किया।
Last updated: मार्च 1st, 2022 by