Site icon Monday Morning News Network

धान खरीद पर रोक लगाए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन

साहिबगंज । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किसानों के धान खरीद पर रोक लगाए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के आह्वाहन पर जिले के तीन पहाड़ मंडल के मंगल हाट चौक में सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन कार्यक्रम में प्रखण्ड अध्यक्ष सागर मंडल,पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह,बजिला परिषद प्रतिनिधि राजेश मंडल, प्रखण्ड महामंत्री शंकर ठाकुर सहित संजय मंडल, दिवाकर मंडल, अमितमंडल, धर्मेद्र मंडल, दिगंबर कर्मकार, सरवनमंडल, शिवनारायण मंडल के अलावा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

Last updated: दिसम्बर 5th, 2020 by Sanjay Kumar Dheeraj