Site icon Monday Morning News Network

बर्द्धमान में माटी उत्सव का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, कार्यकर्ताओं में भरी जोश

पूर्व बर्द्धमान। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज मंगलवार को बर्द्धमान के कलना रोड स्थित जिला कृषि फार्म मैदान में आठवां माटी उत्सव का उद्घाटन किया। उद्घाटन मंच से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जितना दिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रहूँगा माँ माटी मानुष की सरकार आम जनता के लिए काम करते रहेगी। यह सरकार आम जनता की सरकार है।

हम लोग भाजपा की तरह अत्याचार नहीं करते, अशांति नहीं फैलाते। हम लोग काम करते हैं। जिससे साधारण लोगों को सुविधा मिले। राज्य सरकार मुफ्त में राशन, स्वास्थ्य साथी, खाद साथी प्रकल्प लेकर आई है। आम जनता के लिए जन्म से लेकर मृत्यु तक विभिन्न प्रकार का परिकल्पना राज्य सरकार ने किया है। यह सरकार तृणमूल कॉंग्रेस की सरकार है। जिसके कारण ही इतना काम हुआ है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने बंगाल के कृषकों को वंचित किया है।

Last updated: फ़रवरी 9th, 2021 by Ramesh Kumar Gupta