Site icon Monday Morning News Network

विधायक ढुलू महतो के करीबी संवेदक अशोक सिंह को अमन सिंह गिरोह के छोटू सिंह ने दी धमकी, मांगी 20 लाख मांगी रंगदारी

कतरास। गैंगस्टर अमन सिंह गिरोह के सदस्यों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर अमन गिरोह के सदस्य छोटू सिंह ने विधायक ढुलू महतो के करीबी संवेदक भटमुड़ना निवासी अशोक सिंह को व्हाट्सएप मैसेज व कॉल करके बीस लाख की रंगदारी मांगी है, नहीं देने पर नीरज तिवारी की तरह अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। लगातार पाँच दिनों से धमकी मिलने से अशोक सिंह सहित पूरा परिवार भयभीत हैं।

इस दौरान धनबाद एसएसपी संजीव कुमार कतरास थाना निरीक्षण करने पहुँचे। पीड़ित अशोक सिंह और अन्य को थाने में देख मामले की जानकारी ली, एसएसपी ने कहा कि डरने की जरूरत नहीं है। अमन सिंह के गिरोह के सदस्यों को सलाखों के पीछे धकेल दिया गया है। एसएसपी ने कहा कि एक-दो जो बचे है। उसे जल्द दबोच लिया जायेगा। घबराने की जरूरत नहीं है।

Last updated: सितम्बर 22nd, 2021 by Arun Kumar