Site icon Monday Morning News Network

छठ पूजा सौहार्द पूर्वक संपन्न, 250 से आधिक तालाब और नदियों में भगवान भास्कर को दिया अर्घ

चौपारण प्रखंड में चार दिवसीय आस्था का महापर्व छठ शांति और सौहार्द पूर्वक सोमवार को पारण के साथ संपन्न हो गया। बताते चलें कि 26 पंचायत 269 गांवों में लगभग 250 से अधिक तालाब व नदियों में साक्षात भगवान भास्कर को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में नमन व अर्घ देकर आराधना किया गया। बरही विधायक उमाशंकर अकेला, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, सेवानिवृत बीईईओ कमलकिशोर राणा, अविनाश पांडेय, प्रमुख पूर्णिमा देवी, उपप्रमुख प्रीति कुमारी, जीप सदस्य राकेश रंजन, रवि शंकर यादव, आरती कौशल, मुखिया, पंसस, उपमुखिया, वार्ड सदस्य, व्रती व श्रद्धालुओ ने बरही-चौपारण को बांटने वाला उतर वाहिनी बराकर नदी, ताजपुर शिव मंदिर घाट, ढाढर नदी भगहर, कोयला नदी, लेंढिया नदी, महाने नदी सहित अन्य नदी-तालाबों में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ देकर क्षेत्र में अमन चैन के साथ समुचित विकास की कामना किया।

मालूम हो कि व्रतियों ने शुक्रवार को नहाय खाय, शनिवार को खरना, रविवार को पहला अस्तगामी और सोमवार को उदितमान भगवान भास्कर को नमन करते हुए अर्घ दिया। वहीं चौपारण पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधियों ने पर्व को सफलता पूर्वक संपन्न करवाने में अहम भूमिका निभाया। जिसमें बीडीओ प्रेमचन्द सिन्हा, थाना प्रभारी शंभु नंद ईश्वर, मुखिया उषा देवी, पंसस इंदु देवी, मुखिया पिंकी देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, सरिता देवी, पूजा कुमारी, अन्नपूर्णा देवी, जानकी यादव, पूर्व मुखिया नूतन सिन्हा, कुंती देवी, अंजु देवी, बबिता देवी, ललिता देवी, शिक्षाविद मुखिया शंभु नारायण सिंह, अभिमन्यु प्रसाद भगत, बीरेंद्र रजक, नागेंद्र कुशवाहा, उपेंद्र यादव उर्फ गुलाबी, विनोद कुमार सिंह, नरेश पासवान, मोहन साव, पप्पु कुमार, कृष्णा रविदास, मंटू सिंह, यदुनंदन यादव, विनोद यादव, भुनेश्वर यादव, भोला राणा, राजकुमार यादव, प्रवीण सिंह, संतोष सिंह, अर्जुन पांडेय, रामचंद्र सिंह, जन्मेजय सिंह, सुरेश कुमार साव, भाजपा नेता सुनील साहू, राजेश सहाय, शंकर पंडित, उदय राणा, पप्पू राणा, नंदकिशोर यादव, युवा नेता बबलू सिंह, बिशुन प्रजापति सहित कई लोग शामिल थे।

Last updated: अक्टूबर 31st, 2022 by Aksar Ansari