छट पूजा के नजदीक आते ही सभी जगहों पर छठ घाटों की सफाई का काम ज़ोर शोर से शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज पश्चिम बर्धमान जिला परिषद सदस्य विशुनदेव नोनिया ने भी काजोड़ा अंचल के छठ घाटों का निरीक्षण किया एवं साफ-सफाई करवाने का उद्योग लिया। विशुनदेव नोनिया ने कहा कि छठ पर्व हिंदुओं विशेषकर हिन्दीभाषी लोगों का सबसे बड़ा त्यौहार है। छठ पूजा की महिमा अपरंपार है और पूरे देश में सभी भाषा और प्रांत के लोग अब छठ पूजा मनाने लगे हैं। इसमें साफ-सफाई का विशेष महत्त्व है। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भी आभार प्रकट किया जिनके विशेष प्रयास से छठ पूजा के दिन सरकारी अवकाश की घोषणा की गयी है।
विशुनदेव नोनिया ने किया छठ घाट का निरीक्षण

छठ घाट का निरीक्षण करते पश्चिम बर्धमान जिला परिषद सदस्य विशुनदेव नोनिया
Last updated: अक्टूबर 31st, 2018 by