Site icon Monday Morning News Network

चौपारण मुखिया सह प्रधान ने लोगों के बीच बाँटे 150 कम्बल

प्रखंड के चौपारण पँचायत के मुखिया सह प्रधान विनोद कुमार सिंह ने ठंड के प्रकोप को बढ़ते देख राजस्व ग्राम चौपारण टोला तुरीया पट्टी, सिरकोनी, चमरगड्डा एवं ग्राम बिगहा के बलवानदी के सभी वृद्ध, असहाय, दिव्यांग एवं विधवाओं के बीच कम्बल का वितरण किया। इस बाबत सिंह ने कहा कि जरूरत मंदों की सेवा ही सच्ची सेवा है। ये मेरी खुशकिस्मती है कि लगातार इनकी सेवा का मौका मिल रहा है।

इस मौके पर मसोमात जमनी, मसोमात प्रतिमा, अंजवा मसोमात, मूर्ति मसोमात, लखन भुइयां, मसोमात चमेली, मुचिराय मुंडा, जोनी मसोमात, विराज भुइयां, मसोमात सुमनी, सोबरन रविदास लखीराम मुंडा, सूंदर मुंडा, जोगन मुंडा, लखन मुंडा, फागु मुंडा, बालेश्वर मुंडा, महरु भुइयां, रामेश्वर भुइयां, गोरवा मसोमात, गोविंद मुंडा, नेता मुंडा, सोहराय मुंडा, फागु मुंडा, बुधु मुंडा, बिरसा मुंडा, मारा मुंडा, सीताराम भुइयां, शिवकुमार भुइयां, राधे भुइयां, ठाकुर मुंडा, भरत मुंडा, सीताराम मुंडा, ब्रह्मदेव भुइयां, गोविंद तुरी, लखन भुइयां, सोमा मुंडा, विजय मुंडा, मोहम्मद कासिम, सलमा खातून सहित 150 लोगों को कम्बल दिया गया।

Last updated: नवम्बर 28th, 2021 by Aksar Ansari