Site icon Monday Morning News Network

चौपारण प्रखंड पारा शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, कहा पारा शिक्षकों को हेमंत सरकार ने दिया सम्मान

पारा शिक्षक सेवा शर्त नियमावली को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद राज्य के तमाम पारा शिक्षक अब सहायक अध्यापक बन गए हैं। पारा शब्द हटाकर सहायक शिक्षक बनाने एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए झारखंड के तमाम सहायक अध्यापकों में खुशी का माहौल है। इसी कड़ी में प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भंडार के सहायक अध्यापक एवं चौपारण प्रखंड मीडिया प्रभारी दिनेश यादव ने शुक्रवार को सूबे के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी तथा सरकार में शामिल तमाम सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया है साथ ही संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय दूबे एवं हजारीबाग जिला अध्यक्ष चंदन मेहता के प्रति भी आभार जताया है।

हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रखंड अध्यक्ष रामअवतार प्रजापति, सचिव सीताराम यादव, राज्य सदस्य सुधीर कौशल, प्रदीप सिंह, अशोक यादव, राजेश केसरी, पंकज कुमार सिंह, सुमंत कुमार सिंह ,विनोद कुमार दांगी, कामेश्वर कुमार, सरस्वती देवी ,वीणा देवी, राजेश यादव ,अभिषेक सिन्हा, मनोज कुमार यादव, मुनेश्वर यादव, उदित प्रसाद कृष्णा विश्वकर्मा सहित अन्य शिक्षक शामिल है।

Last updated: जनवरी 21st, 2022 by Aksar Ansari