चौपारण प्रखंड कांग्रेस ने केन्द्र सरकार के विरोध में किया प्रदर्शन
चौपारण झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाते हुए प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा सम्मन जारी कर विगत कई दिनों से प्रताड़ित किए जाने पर मंगलवार को चौपारण प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में केंद्र सरकार के विरोध में कांग्रेस कार्यालय चौपारण विधायक आवास से चतरा मोड़ तक में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव एवं संचालन झापा पंचायत के उपमुखिया केसरी नायक ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है, जो सरासर अन्यायपूर्ण करवाई है, प्रधानमंत्री देश को बताएं कि आखिर विगत कई दिनों प्रवर्तन निदेशालय क्या हासिल करना चाहती है। प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से ओबीसी जिला सचिव करुणा चंद्रवंशी, मोहम्मद सलाम, संरक्षक राजेंद्र राणा, विधायक प्रतिनिधि रामफल सिंह, जिप सदस्य रवि शंकर यादव,थाना प्रतिनिधि मनोज सिंह, अँचल प्रतिनिधि मनोज यादव, ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष रामसुंदर प्रजापति, युवा प्रखंड अध्यक्ष सोनू दास,पंसस टुन्नू बर्णवाल,शम्भू दांगी,मुखिया जानकी यादव, हेलाल अख्तर, रेवाली पासवान, पंकज दांगी, बीरबल साहू,विकास गुप्ता,राजेश साव,मो जकाउल्लाह,बिसुन्धारी महतो,मो मुख्तार,जाबिर अंसारी,सुखदेव यादव,ब्रह्मदेव यादव,अब्दुल अजीज उर्फ हाफ़िज़ जी,राजेश चौधरी, केदार प्रजापति,मिढु पासवान, नकीब खान,बबलू रविदास,रूपेश यादव,पिंटू यादव,रंजन कुमार,विजय यादव,मो रिजवान, ओम सिंह,मो तनवीर, नकुल यादव,अजय केसरी,अशोक केशरी,राहुल कुमार,घनश्याम राणा,संतोष चंद्रवंशी, जितेंद्र यादव इत्यादि उपस्थित थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View