लोयाबाद। कनकनी निवासी चंदन कुमार चौहान को टाईगर फोर्स का लोयाबाद मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। टाईगर फोर्स के जिलाध्यक्ष धर्मजीत सिंह ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। चंदन के लोयाबाद मंडल अध्यक्ष बनने पर बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि चंदन के मंडल अध्यक्ष बनने से फोर्स को मजबूती मिलेगी, वे जनता के हित के लिए बढ़ चढ़कर कार्य करेंगे।
चंदन के लोयाबाद मंडल अध्यक्ष बनने पर टाईगर फोर्स के सदस्यों ने भी उन्हें बधाई दी है। सदस्यों ने कहा कि चंदन को मंडल अध्यक्ष बनाया जाना बड़े हर्ष की बात है। इनके अध्यक्ष बनने से आम जनता को सहयोग मिलेगा। इनके सहयोग से क्षेत्र के कार्यकर्ता व जनता की आवाज बुलंद होगी। क्षेत्र के विकास कार्य में तेजी आएगी। बधाई देने वालों में रविकांत यादव, नवीन चौहान, भोला यादव , रवीन्द्र चौहान, अजय कुमार, आनंद भुइया, श्रवण चौहान, मनोज मुखिया, हरी कुमार, राजेश चौहान, शैलेन्द्र यादव, अकाश खान, मणिकांत यादव, आशीष यादव, संजीत यादव, बिल्ला कुमार, बबलू चौहान ,आशीष तुरी, अजय तुरी, रंजन यादव आदि शामिल है।